Paytm लाया नया फीचर: अब ट्रिप, पार्टी के बाद किसने कितना दिया की झंझट होगी खत्म, मिनटों में ऐसे करें बिल सेटल
Paytm New Feature: दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप, बर्थडे पार्टी, मूवी या डिनर के बाद सबसे बड़ी परेशानी अक्सर खर्चों का हिसाब लगाने में होती है। किसने कितना पेमेंट किया, किस पर कितना बकाया है और किसे कितना लौटाना है, इसे याद रखना आसान नहीं होता। इसी समस्या को आसान बनाने के लिए Paytm ने अपने एप में नया स्प्लिट बिल्स फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर्स ग्रुप के सभी खर्चों का रिकॉर्ड एक ही जगह रख सकते हैं, हर सदस्य का हिस्सा तय कर सकते हैं और Paytm UPI के जरिए आसानी से पेमेंट सेटल कर सकते हैं। Split Bills फीचर कैसे काम करता है पेटीएम का यह नया फीचर ग्रुप एक्सपेंस मैनेजमेंट को बेहद आसान बना देता है। यह इस प्रकार काम करता है। ग्रुप बनाएं: दोस्त मिलकर एक ग्रुप बना सकते हैं और सभी शेयर्ड (साझा) एक्सपेंसेस को एक ही जगह एड कर सकते हैं। फ्लेक्सिबल स्प्लिटिंग: बिल को बराबर स्प्लिट करने का ऑप्शन चुन सकते हैं या एग्जैक्ट अमाउंट, परसेंटेज या शेयर के हिसाब से डिवाइड कर सकते हैं। क्लियर ग्रुप समरी: ग्रुप समरी में सब कुछ साफ दिखता है जैसे कुल खर्च, हर व्यक्ति पर कितना बकाया है, पेंडिंग बैलेंस और हाल की एक्टिविटी। पेमेंट रिमाइंडर: यूजर्स सीधे पेटीएम एप के जरिए ही बकाया राशि के लिए दोस्तों को रिमाइंडर भेज सकते हैं। इजी सेटलमेंट: Paytm UPI के जरिए आसानी से बकाया अमाउंट सेटल किया जा सकता है। ऑफ-एप पेमेंट्स दर्ज करें: अगर कोई मेंबर कैश, कार्ड या किसी दूसरे UPI एप से पे करता है, तो उसे एप में Marked as Received मार्क किया जा सकता है। यहां पर एक बात ध्यान रखना है कि यूजर्स इस फीचर में जितने चाहें उतने एक्सपेंसेस एड कर सकते हैं। इस पूरी सर्विस के लिए कंपनी कोई अतिरिक्त चार्ज (एक्स्ट्रा फीस) नहीं लेती है। Paytm Split Bills फीचर का इस्तेमाल कैसे करें अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करके अपने ग्रुप का खर्च बांटना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें: एप खोलें: सबसे पहले अपने फोन में Paytm एप प ओपन करें और Pay Anyone ऑप्शन पर टैप करें। फीचर चुनें: इसके बाद स्प्लिट बिल्स ऑप्शन पर टैप करें। ग्रुप सेटअप करें: नया ग्रुप बनाएं या पहले से मौजूद ग्रुप को चुनें। डिटेल्स भरें: ग्रुप में मेंबर्स एड करें, ग्रुप का नाम डालें और ग्रुप का टाइप जैसे- Trip, Party आदि चुनें। खर्च जोड़ें: Add Expense पर टैप करें और खर्च हुआ अमाउंट एंटर करें। स्प्लिट का तरीका चुनें: यह चुनें कि किसने पेमेंट किया है और बिल को कैसे स्प्लिट करना है। बराबर, एग्जैक्ट अमाउंट, शेयर्स या प्रतिशत के आधार पर। सेटल करें: पेंडिंग बैलेंस चेक करें, जरूरत पड़ने पर रिमाइंडर भेजें और Paytm UPI से तुरंत भुगतान सेटल करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 00:16 IST
Paytm लाया नया फीचर: अब ट्रिप, पार्टी के बाद किसने कितना दिया की झंझट होगी खत्म, मिनटों में ऐसे करें बिल सेटल #TechDiary #National #SubahSamachar
