Meerut News: दो साल से रुका राशन दुकान निर्माण का भुगतान

रोहटा। ग्राम पंचायत डूंगर में मॉडल राशन दुकान का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद मजदूरी और सामग्री का भुगतान ठेकेदार को दो साल से नहीं मिला है। इस कारण ठेकेदार बीर सिंह लगातार संबंधित अधिकारियों के पास भटक रहा है। पीड़ित पक्ष ने जल्द भुगतान कराने की मांग के लिए प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। ठेकेदार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत डूंगर में मॉडल शॉप/राशन दुकान का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक मजदूरी और सामग्री का भुगतान नहीं किया गया। ठेकेदार बीर सिंह का आरोप है कि भुगतान के लिए कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित सचिव से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की जांच कर बकाया भुगतान जल्द कराया जाए। ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराकर ठेकेदार का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 21:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: दो साल से रुका राशन दुकान निर्माण का भुगतान #PaymentForConstructionOfRationShopStoppedForTwoYears #SubahSamachar