Kaithal News: कवारतन-प्रेमपुरा रोड पर 500 मीटर में लगेंगे पेवर ब्लॉक
कैथल। कवारतन से प्रेमपुरा जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 34 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की गई है। जिला परिषद ने यह मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क के 500 मीटर से अधिक हिस्से में पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति भी मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा। यह सड़क कवारतन के अलावा प्रेमपुरा, रामपुरा, नौच और कक्क्योर माजरा जैसे कई गांवों को जोड़ेगी। इससे आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणों को लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति से परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान यहां काफी कीचड़ जमा हो जाता था। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। दोपहिया वाहन निकालना भी कठिन था। कई बार ग्रामीणों को दूसरे रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता था।जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यआसपास के गांवों के लोग भी अक्सर सड़क की स्थिति को लेकर उनसे बात करते थे। जिला परिषद, कैथल के कार्यकारी अधिकारी अभिषेक नैन ने कहा, सड़क निर्माण को लेकर सभी आवश्यक प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह नई सड़क बनने से कवारतन समेत आसपास के गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से राहतजिला परिषद सदस्य मैनेजर कश्यप ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा, अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत के बाद 34 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर हुई है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और कीचड़ की समस्या भी खत्म होगी। कवारतन के सरपंच इंदर सिंह ने ग्रांट मंजूर करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:46 IST
Kaithal News: कवारतन-प्रेमपुरा रोड पर 500 मीटर में लगेंगे पेवर ब्लॉक #PaverBlocksWillBeInstalledOnA500-meterStretchOfTheKavartan-PrempuraRoad. #SubahSamachar
