चारधाम यात्रा 2026: पौड़ी जनपद को एक जोन व पांच सेक्टर में बांटा,19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा की तैयारी तेज

चारधाम यात्रा के लिए जनपद में पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पौड़ी जनपद में कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ तक करीब 22 किलोमीटर के यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इस मार्ग में श्रीनगर, श्रीकोट व कलियासौड़ के साथ ही लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से आसन बैराज व भीमगोड़ा बैराज तक के हिस्से को भी यात्रा प्रबंधन में शामिल किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को एक जोन और पांच सेक्टर में विभाजित किया है, जहां अधिकारियों और जवानों की तैनाती की जाएगी। यातायात को सुचारु रखने के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर और श्रीकोट में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। 500 वाहनों की होगी पार्किंग व्यवस्था पुलिस का चारधाम यात्रा में पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर है। पुलिस ने श्रीनगर के एनआईटी खेल मैदान, आवास विकास की खाली भूमि, फरासू के पास पार्किंग जोन तैयार किए हैं। यहां 500 वाहन एक समय में पार्क हो सकते हैं। इसके अलावा पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 14:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चारधाम यात्रा 2026: पौड़ी जनपद को एक जोन व पांच सेक्टर में बांटा,19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा की तैयारी तेज #CityStates #Dehradun #Pauri #Uttarakhand #CharDhamYatra #CharDhamYatra2026 #SubahSamachar