Kaithal News: तहसीलदार के निरीक्षण में गैर हाजिर मिला पटवारी, नोटिस जारी

कलायत। तहसीलदार अजय कुमार ने सोमवार को पटवारखाना कलायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं, विभिन्न रजिस्टरों तथा राजस्व कार्यों की जांच की। उन्होंने पटवारखाने में पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय हल्का बाता के पटवारी अशोक ढुल बिना अनुमति अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। इस मामले में संबंधित पटवारी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने सभी पटवारियों एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालय समय के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: तहसीलदार के निरीक्षण में गैर हाजिर मिला पटवारी, नोटिस जारी #PatwariFoundAbsentDuringTehsildar'sInspection;NoticeIssued. #SubahSamachar