Patna: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार

चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने आज अपने कोचिंग में पढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बुधवार सुबह घोषणा की है कि आज वह क्लास नहीं ले पाएंगे। आज पढ़ाई नहीं होगी। आपलोग शांति बनाएं रखें। पुलिस से अपील है कि वह जल्द से जल्द कार्रवाई करे। खान सर ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए पूरी रात बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने कहा कि अब तक की पुलिस कार्रवाई से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए पूरी रात 50 से 60 पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रशासन का धन्यवाद करता हूं। खान सर ने फायरिंग के बाद क्या कहा था बता दें कि दो जून की रात पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान सर की कोचिंग के पास अचानक फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश और मामूली विवाद के बाद हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। खान सर ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं और हमारी कोचिंग से इतने सारे छात्र परीक्षाओं में पास क्यों हो रहे हैं जब हजारों गरीब बच्चे कामयाब होने लगते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को डर लगने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें डरा-धमका कर चुप करा देंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 07:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Short videos Bihar



Patna: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार #ShortVideos #Bihar #SubahSamachar