Noida News: जिम्स में अव्यवस्था का विरोध करने पर मरीज से अभद्रता

जिम्स में अव्यवस्था का विरोध करने पर मरीज से अभद्रता- अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष में जेल लगी सीट पर बैठाने का आरोप, निदेशक से की शिकायतसंवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मरीज को अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। मरीज का आरोप है कि जांच कक्ष में बैठने की जगह अल्ट्रासाउंड दौरान इस्तेमाल किया गया जेल लगा हुआ था। इसे साफ कराने की मांग करने पर उसे इंतजार कराया गया। संबंधित चिकित्सक व स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया।प्रणव शनिवार को जिम्स में अल्ट्रासाउंड के लिए गए थे। जांच कक्ष में बैठने की जगह पर जेल लगा था, जिसे उन्होंने कर्मचारी से साफ करने को कहा। कर्मचारी ने उन्हें इंतजार करने को कहा, पर सफाई नहीं की गई। इस दौरान अन्य मरीजों को बुलाया जाता रहा, प्रणव की बारी नहीं आई। जब प्रणव ने अपनी बारी पूछी, तो कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। प्रणव का आरोप है कि एक कर्मचारी ने उनके साथ अनुचित भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। इस घटना से प्रणव परेशान होकर बिना जांच कराए ही अस्पताल से लौट आए। उन्होंने तुरंत जिम्स निदेशक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।प्रणव ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की भी मांग की है। जिम्स प्रबंधन ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामले में मरीज और संबंधित स्टाफ के बीच समझौता करा दिया गया है। चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को हमेशा पहली प्राथमिकता दी जाए और उनके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। हालांकि, मरीज बिना अल्ट्रासाउंड जांच कराए ही वापस चला गया। - डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक, जिम्स।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जिम्स में अव्यवस्था का विरोध करने पर मरीज से अभद्रता #PatientSubjectedToRudeBehaviorForProtestingAgainstMismanagementAtJIMS. #SubahSamachar