Yamuna Nagar News: मरीज बोले- डॉक्टर चहेतों से करवाते हैं अल्ट्रासाउंड, मांगा गया स्पष्टीकरण
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवतियों को छोड़ अन्य मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विशेष व्यक्ति व सेंटर के पास अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज रहे हैं। इसका खुलासा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बाल कृष्ण गोयल की ओर से शुक्रवार को किए गए जिला अस्पताल के निरीक्षण में हुआ। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से पूछा कि उन्होंने अल्ट्रासाउंड कहां से करवाया है तो मरीज ने कहा कि अल्ट्रासाउंड उसने बाजार में प्राइवेट सेंटर से 1000 रुपये में करवाया है। जब उससे पूछा गया कि उसी सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए किसने कहा था तो मरीज ने बेबाक कहा कि सरकारी डॉक्टर ने वहां भेजा था। इस पर बाल कृष्ण गोयल ने डॉक्टर से स्पष्टीकरण लेने को कहा। यह भी पता चला कि जो अल्ट्रासाउंड कराया गया है उसका अन्य जगह पर रेट 600 रुपये है। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि कौन सा डॉक्टर इसी तरह से किसी विशेष अल्ट्रासाउंड व मेडिकल स्टाेर के पास मरीजों को भेज रहे हैं। जबकि मरीज कहीं से भी उपचार कराने के लिए आजाद होता है। उसे किसी का नाम लेकर विशेष जगह नहीं भेजा जा सकता। मरीजों ने कहा कि यहां डॉक्टर भी नहीं मिलते। डॉक्टर जो दवाइयां लिखते हैं उनमें से ज्यादातर न तो अस्पताल के अंदर मिलती हैं और न ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर। इसलिए बाजार से खरीदनी पड़ती हैं। उधर, विशेष निगरानीकर्ता के आने से पहले अस्पताल में व्यवस्था बदली-बदली नजर आई। ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे मरीजों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह पौन घंटे से कतार में लगे हैं, लेकिन स्टाफ के चहेते व जानकार आगे जाकर पहले पर्ची बनवा लेते हैं। इससे उन्हें लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने भी अपना दुखड़ा सुनाया। उन्हाेंने कहा कि अस्पताल में केवल 28 कर्मचारी ही सफाई में लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में जाने से पहले बाल कृष्ण गोयल सेक्टर-17 में ओल्ड एज होम में भी पहुंचे। जहां उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि समाज कल्याण विभाग का कार्यालय ओल्ड एज के भवन में चल रहा है। जिस पर उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के कार्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। संवाद ओपीडीकेपर्चीकेंद्रकेबाहरनिर्देशदेतेराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बाल ओपीडीकेपर्चीकेंद्रकेबाहरनिर्देशदेतेराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बाल ओपीडीकेपर्चीकेंद्रकेबाहरनिर्देशदेतेराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बाल ओपीडीकेपर्चीकेंद्रकेबाहरनिर्देशदेतेराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बाल ओपीडीकेपर्चीकेंद्रकेबाहरनिर्देशदेतेराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बाल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 02:47 IST
Yamuna Nagar News: मरीज बोले- डॉक्टर चहेतों से करवाते हैं अल्ट्रासाउंड, मांगा गया स्पष्टीकरण #PatientSaidDoctorsGetUltrasoundsDoneByTheirFavourites #ClarificationSought #SubahSamachar
