Rajpura Blast: रेल ट्रैक पर धमाके में पाकिस्तान का हाथ, ग्रेनेड-IED बरामद; शंभू-अंबाला ब्लास्ट में बड़ा खुलासा
शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर धमाके में पाकिस्तान का हाथ था। विस्फोट की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, हैंड ग्रेनेड और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब के मुख्य रेल मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े धमाके करने की साजिश रच रहे थे। यही आरोपी सोमवार रात शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए विस्फोट में भी शामिल थे। इस घटना में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा था। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में डीआईजी कुलदीप सिंह चहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:33 IST
Rajpura Blast: रेल ट्रैक पर धमाके में पाकिस्तान का हाथ, ग्रेनेड-IED बरामद; शंभू-अंबाला ब्लास्ट में बड़ा खुलासा #CityStates #Patiala #RajpuraBlast #SubahSamachar
