विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजेगा पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : विधायक
- चरणबद्ध विकास से खिलाड़ियों को मिलेंगे आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयार होगा खेल परिसरसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को विश्वस्तरीय खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में चरणबद्ध योजना तैयार की जा रही है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें अभ्यास के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।विधायक ने बताया कि स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक मैदान, आधुनिक उपकरण, फिटनेस सेंटर और अन्य जरूरी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को ध्यान में रखते हुए खेल परिसर का विस्तार किया जाएगा। उनका कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से जिले के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण अपने ही शहर में मिलेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:43 IST
विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजेगा पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : विधायक #PathikSportsComplexToBeEquippedWithWorld-classFacilities:MLA #SubahSamachar
