Kangra Railline: कांगड़ा रेललाइन 26,638 करोड़ से होगी ब्रॉडगेज, फील्ड सर्वे पूरा; पर्यटन को लगेंगे पंख
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की लाइफलाइन पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। 26,638.25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के लिए फील्ड सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम चल रहा है। करीब 170 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग को जोगिंद्रनगर से आगे मंडी तक विस्तार देने का भी प्रस्ताव है। ऐतिहासिक रेलवे लाइन के प्रस्तावित ब्रॉडगेज उन्नयन के लिए भारतीय रेलवे की ओर से नियुक्त कंसल्टेंसी की विशेषज्ञ टीमों ने फील्ड वर्क के दौरान डाटा जुटाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 11, 2026, 21:56 IST
Kangra Railline: कांगड़ा रेललाइन 26,638 करोड़ से होगी ब्रॉडगेज, फील्ड सर्वे पूरा; पर्यटन को लगेंगे पंख #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #PathankotJogindernagarRailline #SubahSamachar
