Shimla News: बारिश के पानी में बहा गोंदुपर बनेहड़ा वाया बिल्लू की तलाई सुंकाली सड़क का पैचवर्क
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव गोंदपुर बनेहड़ा से वाया बिल्लू की तलाई सुंकाली सड़क की हालत खस्ता है। लोगों ने बताया कि बिल्लू की तलाई से पुल के पीछे गोंदपुर बनेहड़ा तक सड़क पर गड्ढों का आलम है। अभी कुछ महीनों पहले ही इसी सड़क पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पैचवर्क का कार्य पूरा किया गया था लेकिन बस कुछ बारिश के पानी में बह गया। रोजाना इस मार्ग से डेरा अमलैहड़, भंजाल व मुबारिकपुर जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं रात्रि के समय दोपहिया वाहनों के लिए यह गड्ढे किसी अप्रिय दुर्घटना को निरंतर न्योता दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों का सड़क पर फैली रेत व बजरी के कारण फिसलने का भय बना हुआ है। सड़क पर पड़े गड्ढों से वाहन चालक परेशान हैं। भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लोगों ने लोक निर्माण विभाग और गगरेट के विधायक राकेश कालिया से मांग की है कि इस सड़क में पढ़े गड्ढों को जल्द ठीक किया जाए।सड़क पर गड्ढे पड़ चुके हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। रात के समय इन गड्ढों का पता नहीं चल पाता, इससे हर समय किसी अप्रिय घटना होने का डर है। प्रशासन और विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द इस पर ध्यान दिया जाए। -राहुल ठाकुर, गोंदपुर बनेहड़ासड़क पर गड्ढे होने के कारण वाहन चलाने में परेशानी होती है और दुर्घटना का डर भी रहता है। विभाग से मांग है कि इस सड़क की जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। -संदीप कुमार, गोंदपुर बनेहड़ा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 16:38 IST
Shimla News: बारिश के पानी में बहा गोंदुपर बनेहड़ा वाया बिल्लू की तलाई सुंकाली सड़क का पैचवर्क #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
