Mandi News: सरकाघाट में वाहनों की पासिंग 18 को
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में वाहनों की पासिंग 18 और ड्राइविंग टेस्ट 19 जून को होंगे। उपमंडलाधिकारी (नाॅ.) सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि दोनों गतिविधियां सरकाघाट कॉलेज के खेल मैदान में होंगी। उन्होंने बताया कि वाहन पासिंग, फिटनेस निरीक्षण और ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन सुबह 10 से सायं पांच बजे तक चलेंगे। उन्होंने संबंधित वाहन स्वामियों और अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले स्थल पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने का भी आग्रह किया। सभी आवेदक अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, वैध पहचान पत्र और अन्य संबंधित अभिलेख अवश्य लेकर आएं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 17:46 IST
Mandi News: सरकाघाट में वाहनों की पासिंग 18 को #PassingOfVehiclesInSarkaghatOn18th #SubahSamachar
