Aligarh News: सांड के आतंक से राहगीर परेशान
इगलास-गोंडा मार्ग पर पागल हो चुके सांड से राहगीर और ग्रामीण परेशान हैं। राह चलते आधा दर्जन राहगीरों को सांड़ घायल कर चुका है। वन विभाग और पुलिस कर्मियों ने सांड़ को पकड़ने से हाथ खड़े कर दिए हैं। गांव भैंया की पुलिया पर अक्सर उत्पात मचाते देख सांड़ से राहगीरों में भय व्याप्त है। गांव गहलऊ निवासी भूरा पुत्र बंगाली सिंह का कहना है वह सलेमपुर स्थित प्लांट से मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था तो सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने वन विभाग सहित डॉयल 112 नंबर पर भी सूचना दी, लेकिन कोई भी विभाग सांड़ को पकड़वाने के लिए तैयार नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:51 IST
Read More:
Aligarh newsbull attackfear in public
Aligarh News: सांड के आतंक से राहगीर परेशान #AligarhNewsbullAttackfearInPublic #SubahSamachar
