Noida News: बसों का समय निर्धारित न होने से यात्री परेशान

बसों का समय निर्धारित न होने से यात्री परेशान ग्रेटर नोएडा संवाद। गांव को तहसील मुख्यालय से जोड़ने के लिए चली मुख्यमंत्री जनता सेवा की बसों का कोई समय तय नहीं है। यात्रियों को निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। हालांकि रोडवेज के अधिकारी इन बसों को यात्री न मिलने की सूचना शासन को भेजते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन बसों के संचालन के लिए समय निर्धारत होना चाहिए। अप्रैल में शासन के आदेश पर दादरी, नोएडा और जेवर से मुख्यमंत्री जनता सेवा की एक-एक रोडवेज की बस का संचालन जिला मुख्यालय के लिए शुरू किया गया था। एक बस कलौंदा से जारचा रोड से होते हुए दादरी, सूरजपुर से नोएडा के लिए चलती है। वहीं दूसरी बस का संचालन ग्रेटर नोएडा के फजालपुर से परी चौक से होते हुए सूरजपुर से नोएडा के बीच होता है। तीसरी बस का संचालन जहांगीरपुर से परी चौक से होते हुए नोएडा के लिए होता है। ग्रेटर नोेएडा डिपो की एआरएम समीना अंजूम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो से एक बस का संचालन होता है। उसके दो फेरे होते हैं। मुख्यमंत्री जनता सेवा की बस को कम यात्री मिल रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बसों का समय निर्धारित न होने से यात्री परेशान #PassengersInconveniencedDueToUnscheduledBusTimings. #SubahSamachar