Chamba News: प्रतिभागियों ने सीखा खिलौने बनाना

चंबा। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में आयोजित 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज मेकर एंड सेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ स्वरोजगार अपनाने का संदेश दिया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न गांवों से चयनित 27 युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन आराधना कुमारी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विक्रांत सिंह राणा ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू करें और आत्मनिर्भर बनें।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सॉफ्ट टॉयज निर्माण एवं विपणन के साथ-साथ बैंकों की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा बीमा, कैशलेस एवं ऑनलाइन लेनदेन सहित वित्तीय साक्षरता की भी जानकारी दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: प्रतिभागियों ने सीखा खिलौने बनाना #ParticipantsLearnedToMakeToys. #SubahSamachar