Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिभागियों ने सीखे योग और प्राणायाम के गुर
बहादुरगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित योग प्रोटोकॉल शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षकों ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान संबंधी क्रियाओं का अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया। आयोजकों ने बताया कि योग प्रोटोकॉल शिविर में सभी आयु वर्ग के नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और योग के प्रति विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 20:47 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिभागियों ने सीखे योग और प्राणायाम के गुर #ParticipantsLearnedTheTricksOfYogaAndPranayama. #SubahSamachar
