Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा में तीन विधेयक बिना चर्चा के पारित, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा
संसद के मानसून सत्र 2026 की कार्यवाही के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट आज संसद के दोनों सदनों में पेश की जाएगी। जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर बेहिसाब नकदी मिलने के बाद उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। तीन सदस्यों वाली जांच समिति ने पूर्व जज पर लगाए गए आरोपों की जांच की थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 15 अगस्त 2025 को न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत इस समिति का गठन किया था। इससे पहले 146 सांसदों ने जस्टिस वर्मा को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रस्ताव का नोटिस दिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 10:16 IST
Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा में तीन विधेयक बिना चर्चा के पारित, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा #IndiaNews #National #SubahSamachar
