Parliament News LIVE Updates: संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित

सरकार और विपक्ष के बीच संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर दोनों पक्ष मंगलवार को लोक परीक्षा अनुसूचित साधन निवारण संशोधन विधेयक पर चर्चा पर सहमत हो गए। चर्चा के बाद मतदान होगा।इससे पहले, विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में विधेयक पेश किया। विपक्ष ने विधेयक पेश करने के लिए तय एक घंटे में 92 संशोधन प्रस्ताव दिए, मगर चर्चा के लिए राजी नहीं हुआ। दिन भर कार्यवाही ठप रहने के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने चेतावनी दी कि बिना बहस के सरकार विधेयक को पारित करा देगी। तब अध्यक्ष ओम बिरला ने मोर्चा संभालते हुए सभी दलों के नेताओं से बात कर बीच का रास्ता निकाला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 05:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Parliament News LIVE Updates: संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित #IndiaNews #National #SubahSamachar