क्यों राघव चड्ढा और अपनी लव स्टोरी को परिणीति ने दी किताब की शक्ल? किसको करेंगी गिफ्ट; बोलीं- यह जादू है…
परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। लेकिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट वह फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। मंलवार को परिणीति ने राघव और अपनी लव स्टाेरी को एक स्टोरी बुक में ढाला। ऐसा एक्ट्रेस ने क्यों किया है इस बारे में भी बताया है। क्यों बनवाई अपनी लवस्टाेरी बुक परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें बताया कि उन्होंने अपनी और राघव चड्ढा की लव स्टोरी को एक स्टोरी बुक के तौर बनवाया है। ऐसा उन्होंने अपने बेटे नीर के लिए किया है। वह यह लवस्टोरी बुक बेटे नीर को गिफ्ट के तौर पर देने वाली हैं। परिणीति अपनी पोस्ट में लिखती हैं, मम्मी पापा की लव स्टोरी बुक, यह किसी जादू है।। आप अपने बच्चे को सबसे बेस्ट के तौर पर इसे दे सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:45 IST
क्यों राघव चड्ढा और अपनी लव स्टोरी को परिणीति ने दी किताब की शक्ल? किसको करेंगी गिफ्ट; बोलीं- यह जादू है… #Bollywood #National #ParineetiChopra #ParineetiChopraPersonalisedKidsStorybook #ParineetiChopraSonNeer #ParineetiChopraLoveStory #ParineetiChopraAndRaghavChadha #RaghavChadha #SubahSamachar
