Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा आज, PM इन विषयों पर छात्रों से करेंगे संवाद; जानें कब होगा प्रसारण

Pariksha Pe Charcha 2026: विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का आयोजन आज होने जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। यह सुबह 10 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। पीएम ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कई रोचक विषयों को शामिल करेगा। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें होनहार विद्यार्थियों से संवाद का मौका देता है, जिसे वह हमेशा पसंद करते हैं। परीक्षा पे चर्चा का यह एपिसोड टेलीविजन के साथ-साथ सोनीलिव, प्राइम वीडियो व जी5 जैसे ओटीटी मंचों पर भी उपलब्ध रहेगा। बता दें कि इस साल इसका 9वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा आज, PM इन विषयों पर छात्रों से करेंगे संवाद; जानें कब होगा प्रसारण #Education #IndiaNews #National #ParikshaPeCharcha2026 #Ppc2026 #PmModi #SubahSamachar