ताजपोशी: परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, एकजुटता का संदेश, पायलट ने गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी में टिकट मेरिट के आधार पर देने की बात कही। परगट सिंह ने केंद्र की भाजपा और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश भी दिया। पंजाब कांग्रेस प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने परगट सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। पदभार संभालने से पहले परगट सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। परगट ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने किसानों, युवाओं और आम लोगों के हकों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़े होने का संकल्प लिया। परगट ने बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने की बात भी कही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 08:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ताजपोशी: परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, एकजुटता का संदेश, पायलट ने गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #PunjabAssemblyElection2027 #AssemblyElection2027 #SubahSamachar