Prayagraj : मम्मी-पापा माफ करना, दरोगा परीक्षा में पास नहीं हो पाऊंगा, सुसाइड नोट लिखकर छात्र फंदे से लटका

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर राजापुर में शुक्रवार दोपहर प्रतियोगी छात्र प्रियांकुल सिंह (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मम्मी-पापा आपने बहुत प्यार दिया, लेकिन मैं दरोगा परीक्षा में पास नहीं हो पाऊंगा, आप लोगों का मुझ पर बहुत विश्वास था। मुझे माफ कर देना। पुलिस को आंशका है कि परीक्षा खराब होने से परेशान होकर छात्र ने आत्महत्या की है। कैंट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मूलरूप से बांदा के कमासिन कुरैह का पुरवा के रहने वाले शिव सागर सिंह किसान हैं। इनका एक बेटा विवेक सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात है। वहीं, दूसरा बेटा प्रियांकुल सिंह पिछले करीब दो साल से अशोक नगर राजापुर में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बीते दिनों उसने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा दी थी। शुक्रवार दोपहर छात्र व मकान मालिक ने प्रियांकुल को कई बार आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मौके पर कैंट थाना पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर चुल्ले से नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 14:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : मम्मी-पापा माफ करना, दरोगा परीक्षा में पास नहीं हो पाऊंगा, सुसाइड नोट लिखकर छात्र फंदे से लटका #CityStates #Prayagraj #Banda #SubahSamachar