Parenting Tips: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे को कैसे मोटिवेट करें?
Baccho ko motivate kaise kare:आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है। चाहे बात हो UPSC की या JEE और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं की, हर छात्र सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। लेकिन इस सफर में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही मोटिवेशन और मानसिक सपोर्ट भी उतना ही जरूरी होता है। कई बार बच्चे मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन रिजल्ट या प्रेशर की वजह से उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। ऐसे में माता-पिता और परिवार की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। सही मार्गदर्शन, सकारात्मक माहौल और भावनात्मक सहयोग बच्चे को न सिर्फ मजबूत बनाता है, बल्कि उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में भी मदद करता है। अगर आपका बच्चा भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है और आप चाहते हैं कि वह बिना तनाव के बेहतर प्रदर्शन करे, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। इस लेखमें हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने बच्चे को मोटिवेट कर सकते हैं, ताकि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को हासिल कर सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:17 IST
Parenting Tips: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे को कैसे मोटिवेट करें? #Relationship #National #ParentingTips #MotivationalTips #StudentCare #SubahSamachar
