पराविधिक स्वयंसेवक करें लोक अदालत का प्रचार : न्यायिक अधिकारी

संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पराविधिक स्वयंसेवकों के साथ न्यायालय परिसर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका पराविधिक स्वयंसेवक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आमजन मानस में प्रचार-प्रसार का होना आवश्यक है। सभी पराविधिक स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिह्नति करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। बैठक के उपरांत कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयंसेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर उपलब्ध कराया गया। बैठक में पराविधिक स्वयं अरविंद राय, सुरेश चंद्र, जितेंद्र यादव, अनिल राय, प्रियंका, संध्या सोनी, लल्लन, सोनी वर्मा, शैलेंद्र, त्रिलोकी आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 23:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



पराविधिक स्वयंसेवक करें लोक अदालत का प्रचार : न्यायिक अधिकारी #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar