Paper Leak Case: आखिरकार कैसे टूटा अनशन, वांगचुक को कैसे मनाया; रंग लाई शाह-नड्डा-सिंह की चार घंटे तक बैठक

पेपर लीक आंदोलन में विपक्ष के चक्रव्यूह में सेंध लगाने की रणनीति गृह मंत्री अमित शाह की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जम्मू-कश्मीर से आने वाले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ चार घंटे चली बैठक में तैयार हुई। इसमें आंदोलन के सबसे अहम चेहरे सोनम वांगचुक को साधने और विपक्ष के सियासी हमले को कुंद करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार का रोडमैप तैयार किया गया। वांगचुक से पहले पत्नी को साधा बैठक के बाद वांगचुक से मेदांता अस्पताल में मिलने से पहले जितेंद्र सिंह ने उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो से बात की। बताया कि सरकार वांगचुक की अधिकांश मांगों पर सहमत है और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव होंगे। इससे वांगचुक अनशन तोड़ने पर राजी हो गए। शाह पीएम से मिले और कार्रवाई शुरू वांगचुक के राजी होते ही गृह मंत्री शाह पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। अंतत: पहले उच्च शिक्षा सचिव की विदाई हुई। फिर देर रात पीएम मोदी ने युवाओं को लेकर संदेश जारी किया और इसके कुछ मिनट बाद ही वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। कांग्रेस सांसद का आरोप: आपने डील लद्दाख के लिए की : मसूद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अनशन तोड़ने पर वांगचुक की आलोचना करते हुए कहा, ये अन्ना पार्ट-2 हैं। 12 साल अन्ना खामोश रहे और अब वांगचुक चुप रहेंगे। हमें तो इस बात का पहले ही दिन से पता था। कल आप सरकार के साथ डील कर रहे थे, तो क्या वहां कोई छात्र मौजूद था। सारे लद्दाख के लोग थे, आपकी अपनी डील हो रही थी, आपने अपनी डील की है। वांगचुक का जवाब: मुझे ईमानदारी साबित करने की जरूरत नहीं सोनम वांगुचक ने मसूद को जवाब देते हुए कहा, 26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद क्या मुझे ईमानदारी साबित करने की जरूरत है। वांगचुक ने वीडियो संदेश में कहा कि अगर उन्हें कोई सौदा ही करना होता तो भूखा रहने और सेहत दांव पर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, वांगचुक की पत्नी ने गीतांजलि आंग्मो ने कहा, आलोचना करने वाले इस मामले में जरा दिल से सोचें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 04:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Paper Leak Case: आखिरकार कैसे टूटा अनशन, वांगचुक को कैसे मनाया; रंग लाई शाह-नड्डा-सिंह की चार घंटे तक बैठक #CityStates #DelhiNcr #Delhi #PaperLeakCase #SonamWangchuk #SubahSamachar