UP: पंकज चौधरी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स; कहा- बड़ी जीत हासिल करनी है

दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी काशी पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। देर शाम उन्होंने सर्किट हाउस में वाराणसी जिला व महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं संग संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में 11 महीने शेष हैं। इन 11 महीनों में हम सबको पूरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानो को पूरा करके 2027 के विधान सभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करनी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों की चर्चा करते हुए कहा कि इसके पहले दो बार काशी आना हुआ लेकिन कार्यकर्ताओं के साथ परिचय नहीं हो पाया। आज पुन: आप सभी से मिलने का अवसर मिला है। कहा कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 23:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पंकज चौधरी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स; कहा- बड़ी जीत हासिल करनी है #CityStates #Varanasi #Bjp #PankajChaudharyBjp #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar