Kangra News: पं. शास्त्री ने भक्तों को सुनाई श्रीकृष्ण लीला
रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र के चपलाह गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पंडित सुमित शास्त्री ने कहा कि परिहास में भी लिया गया प्रभु का नाम व्यक्ति के उद्धार का कारण बन जाता है। इस अवसर पर शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद चरित्र, बलि-वामन प्रसंग और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। कथा के बीच मीठे रस से भरयो री राधा रानी लागे, अज मथुरा दे विच अवतार हो गयाजैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा में मलकीत सिंह, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप, विनोद, कंचन शर्मा, प्रीति, गौरी और जिया सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 18:06 IST
Kangra News: पं. शास्त्री ने भक्तों को सुनाई श्रीकृष्ण लीला #PanditShastriNarratedTheDivinePastimesOfSriKrishnaToTheDevotees. #SubahSamachar
