Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से जीता मैच

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को अंडर 14 का मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें पंचवटी की टीम ने 4 विकेट से मैच जीता।श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में सभी विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 140 रन का लक्ष्य दिया। इसमें वंश ने 34, विराट सांगवान ने 23 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज शिवाय, आरव सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें हर्ष राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन व भारत राठी ने 19 रन बनाए। श्रीनाथ के गेंदबाज वंश ने तीन व नक्श ने एक विकेट लिया। कोच उमेश वर्मा ने हर्ष राणा को प्लेयर ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से जीता मैच #PanchvatiCricketAcademyWonTheMatchByFourWickets. #SubahSamachar