Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 69 रन से मैच जीता

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज के ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को अंडर-19 का मैच खेला गया। यह मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और विद्या क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट खोकर विद्या एकेडमी को 193 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें हर्ष राणा ने नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली। विवेक चौहान ने 43 व इशांत और उमंग ने 33-33 रन बनाए। विद्या के गेंदबाज डेविड, देव, कुणाल ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.4 ओवर में मात्र 123 रन ही बना पाई। टीम की ओर से आदित्य ने 36 व अक्षय ने 34 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज आर्यन आर्या, लक्षित राणा ने 2-2 व आयुष शर्मा, लविश सैनी, कृष ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी ने 69 रनों से मैच को जीता। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे विवेक चौहान को कोच सुधीर शरण और पंचवटी कोच उमेश वर्मा ने सम्मानित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 69 रन से मैच जीता #PanchvatiCricketAcademyWonTheMatchBy69Runs. #SubahSamachar