स्कूल में बच्ची पर हमला: 'गलती हो गई... अब दोबारा मिला तो हाथ जोड़कर सॉरी बोल दूंगा'; आरोपी छात्र के खुलासे

पंचकूला में सरकारी स्कूल में छह वर्षीय बच्ची पर ईंट से हमला करने वाले आठ वर्षीय छात्र ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने कहा कि उस समय उसे बहुत गुस्सा आ गया था। बच्ची की जान जाने की आशंका को लेकर सवाल किया गया तो वह कुछ देर चुप रहा। बाद में उसने कहा कि बच्ची से दोबारा मिला तो हाथ जोड़कर सॉरी बोल देगा। अंबाला ऑब्जर्वेशन होम में जांच अधिकारियों की पूछताछ के दौरान बच्चे ने यह जवाब दिया। उधर, मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रिंसिपल नीलू कत्याल को भी निलंबित कर दिया है। इससे पहले दो अध्यापिकाओं को सस्पेंड किया जा चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 06:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्कूल में बच्ची पर हमला: 'गलती हो गई... अब दोबारा मिला तो हाथ जोड़कर सॉरी बोल दूंगा'; आरोपी छात्र के खुलासे #CityStates #Panchkula #Haryana #Election #PanchkulaSchoolAttack #SubahSamachar