पंचकूला आसरेवाली कांड: 1104 पेड़ों की कटाई के बीच हटाई गई चेक पोस्टें, विभागीय पत्र बना सबसे बड़ा सबूत

पंचकूला में आसरेवाली जंगल में 1104 पेड़ों की अवैध कटाई के बीच चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस समय तस्कर जंगल उजाड़ रहे थे, उसी दौरान वन विभाग ने लिखित आदेश जारी कर आसरेवाली गांव के बाहर लगी चेक पोस्ट को हटा दिया। विभागीय पत्र संख्या 556 अब इस पूरे मामले में लापरवाही का सबसे बड़ा दस्तावेजी सबूत बनकर सामने आया है। सुरक्षा हटते ही तस्करों की चांदी विभागीय पत्र के अनुसार 30 सितंबर 2025 को आसरेवाली चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से हटाने और वहां तैनात कर्मचारियों की टाइम-वाइज ड्यूटी समाप्त करने के आदेश दिए गए। तर्क दिया गया कि 25 सितंबर को इस क्षेत्र का प्रभार क्षेत्रीय विंग से वन्य प्राणी विंग को सौंप दिया गया था। सवाल है कि क्या प्रभार बदलने के नाम पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हटाना उचित था इसी ढील का फायदा उठाकर तस्करों ने 1104 पेड़ों का सफाया कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंचकूला आसरेवाली कांड: 1104 पेड़ों की कटाई के बीच हटाई गई चेक पोस्टें, विभागीय पत्र बना सबसे बड़ा सबूत #Crime #Panchkula #PanchkulaAsrewaliForest #ForestDepartment #SubahSamachar