वाराणसी में एक करोड़ रुपये हड़पे: दंपती समेत पांच पर FIR, कारोबार के नाम पर किया खेल; अब धमकी दे रहे

Varanasi News: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में ग्रोसरी कारोबार के नाम पर एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया, श्रीनगर कॉलोनी निवासी सीताराम चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शंकुलधारा निवासी राजेश अग्रवाल, उनकी पत्नी रजनी अग्रवाल, बेटा शाश्वत अग्रवाल और बेटी लाडो ने उन्हें कारोबार में निवेश और मकान की रजिस्ट्री का झांसा देकर विभिन्न तिथियों में करीब एक करोड़ रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 22:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में एक करोड़ रुपये हड़पे: दंपती समेत पांच पर FIR, कारोबार के नाम पर किया खेल; अब धमकी दे रहे #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar