Una News: पंचायत समिति सदस्यों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गगरेट(ऊना)। पंचायत समिति गगरेट के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को विकास खंड कार्यालय गगरेट में आयोजित समारोह में कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की। शपथ उपमंडलाधिकारी गगरेट सोमिल गौतम द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत दिलाई गई।कार्यक्रम में पंचायत समिति गगरेट के सभी 20 नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, संविधान एवं कानून के प्रति निष्ठावान रहने तथा जनहित में निष्पक्षता एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के साथ ही पंचायत समिति के सदस्यों का कार्यकाल औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया है और अब क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।एसडीएम सोमिल गौतम ने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। समारोह में विकास खंड गगरेट के पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों में ऊषा कुमारी (मरवाड़ी), बृजेश कुमार (पिरथीपुर), मधु शर्मा (जोह), सुरेश कुमार (डंगोह खास), सुनीता देवी (रायपुर-बबेहड़), प्रवीण कुमार (भद्रकाली), राकेश कुमार (भंजाल अपर), सीमा देवी (भंजाल लोअर), रीना (नकड़ोह), रेखा (गोंदपुर बनेहड़ा), काजल (चलेट), बृजबाला सूद (नंगल जरियाला), रीना कुमारी (दियोली), अविनाश हैप्पी (संघनेई), संजीव कुमार (अंबोटा), सुमन कुमार (गगरेट अपर), दीपांशु डडवाल (बड़ोह), राजकुमारी (मवा सिंधिया), राजेश कुमार (कुठेड़ा जसवालां) तथा प्रवीन कुमारी (जाइला कोड़ी) शामिल रहे। समारोह के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क संपर्क जैसी मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पंचायत समिति को आम लोगों की अपेक्षाओं और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करने की आवश्यकता भी रेखांकित की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पंचायत समिति सदस्यों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar