होटल में खाना खाने के बाद खुद धुली अपनी प्लेट , पंचायत फेम एक्टर ने बताया आज भी होता जातिवाद

भले ही हम 21वीं सदी में जी रहे हों, लेकिन भारत के कुछ हिस्सों में आज भी जातिवाद जैसी कुप्रथाएं मौजूद हैं। आज भी लोगों को जातिवाद का सामना करना पड़ता है और इसकेचलते शर्मिंदा भी होना पड़ता है। हाल ही में पंचायत फेम अभिनेता विनोद सूर्यवंशी ने जातिवाद को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि आज भी कर्नाटक के उनके गांव में जातिवाद व्याप्त है और आज भी लोग उसका सामना कर रहे हैं। आज भी व्याप्त है जातिवाद, मंदिर में नहीं मिलता प्रवेश सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान विनोद सूर्यवंशी ने बताया कि कर्नाटक के अपने गांव में अपने परिवार को मंदिरों और अन्य लोगों के घरों में प्रवेश करने की अनुमति न मिलना उन्होंने खुद देखा है। अभिनेता ने कहा कि कर्नाटक के मेरे गांव में आज भी जातिवाद व्याप्त है। उस गांव में दो क्षेत्र हैं - एक उच्च जाति के लिए और एक नीची जाति के लिए। दलितों का इलाका गांव से अलग है। एक बार जब मैं अपने पिता के साथ गांव गया था, तब मैं 12 साल का था और हमने एक होटल में खाना खाया था। हमें अपनी प्लेटें खुद धोनी पड़ीं और खाने का बिल भी देना पड़ा। मेरे गांव में आज भी एक मंदिर ऐसा है जहां हमें जाने की अनुमति नहीं है। आज भी भेदभाव का शिकार होना पड़ता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




होटल में खाना खाने के बाद खुद धुली अपनी प्लेट , पंचायत फेम एक्टर ने बताया आज भी होता जातिवाद #Bollywood #International #National #Casteism #VinodSuryavanshi #VinodSuryavanshiOnCasteism #PanchayatWebSeries #PanchayatFameActorVinodSuryavanshi #CasteismInIndia #PanchayatWebSeriesNewSeason #SubahSamachar