PAK Politics: UAE से कर्ज लौटाओ सुनकर पाकिस्तान को मिर्ची क्यों लगी! 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोले सांसद?
विदेशी कर्जे में सिर के ऊपर तक डूबी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद पाकिस्तान अपने सहयोगी मुस्लिम देशों को ही आंखें दिखाने पर उतर आया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गाढ़े वक्त में पाकिस्तान को कर्जा देकर मदद की। वहीं, अब यूएई ने कर्जा वापस मांगा है तो पाकिस्तानी सांसद ने मदद का जवाब नसीहतों और तंज कस कर दिया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 350 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था। अब यूएई ने परिपक्व हो चुकी कर्ज राशि को चुकाने को कहा है। हालांकि, पाकिस्तान ने ये कर्जा लौटाने की बात कही है। लेकिन, पाकिस्तानी सांसद मुशाहिद हुसैन ने एहसान फरमोशी दिखाते हुए टीवी पर उसका मजाक उड़ाया। पाकिस्तान ने पार की एहसान फरामोशी की हदें पाकिस्तानी सांसद मुशाहिद हुसैन ने टीवी डिबेट में खुलेआम यूएई को कई बार बेचारा करार दिया। हुसैन ने कहा, ''उस मुल्क को बनाने में हमारा किरदारा रहा है। हमने उनकी फौज को ट्रेनिंग दी है।'' उन्होंने कहा कि यूएई ने डेढ़ खरब डॉलर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया है। हुसैन ने आगे कहा कि यूएई कई जगहों पर जंग में फंसा हुआ है। [Such people are called “Namak Haram.”]Senator Mushahid Hussain mocked the UAE on TV for asking Pakistan to repay its loans, even claiming Dubai “needs money because Iran ruined its economy.”Despite the UAE giving Pakistan billions in aid and loans, this Namak Haram attitude… pic.twitter.com/0CZU91CP61mdash; برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) April 6, 2026 मुशाहिद हुसैन ने यूएई को अखंड भारत का डर भी दिखाया। उन्होंने कहा, ''मैं यूएई को मशवरा देना चाहता हूं कि आपकी आबादी एक करोड़ है। इनमें से 43 लाख लोग हिंदुस्तान के रहते हैं। अपना ख्याल रखें, हिंदुस्तान के साथ दोस्ती कहीं आपको अखंड भारत का हिस्सा न बना दे।'' कई बार बताया यूएई को बेचारा उन्होंने यह भी दावा किया कि बेचारे दुबई को पैसे की जरूरत है, क्योंकि ईरान ने उसकी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। उन्होंने अपने बयान में कई बार यूएई को बेचारा कहकर पुकारा। गौरतलब है कि ईरान युद्ध को खत्म करने की कोशिश में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।इसके लिए वह खाड़ी देशों से संपर्क में है। इसके बावजूद मुस्लिम बहुल खाड़ी देशों को आंखें दिखाने में कमी नहीं रख रहा है। अन्य वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 09:48 IST
PAK Politics: UAE से कर्ज लौटाओ सुनकर पाकिस्तान को मिर्ची क्यों लगी! 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोले सांसद? #World #International #Pakistan #Mp #MushahidHussain #Uae #Loan #AkhandBharat #India #IranIsraelWar #SubahSamachar
