Islamabad Explosion: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में धमाका, कई के हताहत होने की खबर
अपने देश में आतंक को पालने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकवादी घटनाओं से उभर नहीं पा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान की एक मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ है। इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है। जहां यह धमाका हुआ है वो शिया मस्जिद बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है।अब तक मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिकइस्लामाबाद के तरलाई में एक मस्जिद (इमाम बारगाह) में धमाके हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका एक सुसाइड बॉम्बिंग यानी आत्मघाती हमला था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं। (खबर लगातार अपडेट की जा रही है)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 11:26 IST
Islamabad Explosion: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में धमाका, कई के हताहत होने की खबर #World #International #SubahSamachar
