PAK-Afghanistan War News LIVE: पीएम शरीफ बोले- मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार; तालिबान ने आर्मी कैंप पर हमला किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब जंग में बदल चुकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने खुले युद्ध की घोषणा कर दी है। दोनों तरफ से बमबारी हो रही है। अफगानिस्तान के हमले के बाद तिलमिलाए पाकिस्तान ने युद्ध का एलान करते हुए काबुल और कंधार पर बमबारी की। जिसके बाद अफगान सैनिकों ने भी सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं। ऑपरेशन 'गजब लिल-हक' चलाया पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन का नाम 'गजब लिल-हक' दिया है। पाकिस्तान सेना की यह कार्रवाई अफगानिस्तान के हमले और 55 पाकिस्तानी सैनिक के मारने के बाद की गई है। जिसमें दो बेस और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। ऐसे में अब दोनों पक्षों के बीचसंघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने करीब दो घंटे तक एयर स्ट्राइक की। जिसके जवाब में तालिबान ने भी सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू किए हैं। तालिबान के 27 ठिकाने नष्ट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने पुष्टि की है कि 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं। जियो न्यूज के अनुसार इन अभियानों में तालिबान के 27 ठिकाने नष्ट कर दिए गए हैं और नौ ठिकानों पर कब्जा कर लिया गया है। एआरवाई न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने चित्राल, खैबर, मोहम्मंद, कुर्रम और बाजौर जिलों सहित कई सीमावर्ती क्षेत्रों में जवाबी कार्रवाई की और कई अफगान तालिबान चौकियों को नष्ट कर दिया।इससे पहले तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ हिस्सों में हवाई हमले किए।एक्स पर एक पोस्ट में मुजाहिद ने कहा, 'कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए हैं; किस्मत से, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



PAK-Afghanistan War News LIVE: पीएम शरीफ बोले- मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार; तालिबान ने आर्मी कैंप पर हमला किया #World #International #SubahSamachar