Ambala News: पुरानी रंजिश में पेंटर पर डंडे से किया हमला

कैथल। गांव भाणा में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने श्मशान घाट के गेट के पास 29 वर्षीय पेंटर मनीष कुमार पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा पैर पर लगने से मनीष सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल का पहले सरकारी अस्पताल कैथल में उपचार कराया गया, लेकिन आराम नहीं होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। एक्सरे रिपोर्ट में पैर की चोट गंभीर पाए जाने के बाद पूंडरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।पुलिस को दिए बयान में गांव भाणा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह पेंट करने का काम करता है। करीब 10-12 दिन पहले उसका पड़ोसी राहुल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 28 सितंबर की शाम करीब सात बजे जब वह श्मशान घाट के गेट से अपने घर की ओर जा रहा था, तो वहां से कुछ आगे पेड़ों के पास सागर और राहुल पहले से खड़े थे। पुलिस को बताया कि जैसे ही वह दोनों के पास से निकलने लगा तो सागर ने हाथ में लिए डंडे से उसके दाहिने पैर पर हमला कर दिया। डंडा लगते ही वह सड़क पर गिर गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: पुरानी रंजिश में पेंटर पर डंडे से किया हमला #PainterAttackedWithAStickDueToOldEnmity #SubahSamachar