Meerut News: कारगिल युद्ध के बलिदानियों को नमन किया
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में शनिवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। 2-स्क्वाड्रन एनसीसी आर्मर्ड डिवीजन के कमान अधिकारी कर्नल चंद्रकांत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कारगिल के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पौधरोपण किया। इस दौरान सफल एनसीसी कैडेट्स को बी प्रमाणपत्र भी दिए गए। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रदीप सिंह ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज के छह एनसीसी कैडेट्स का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। पिछले वर्ष नौ कैडेट्स अग्निवीर बने थे। एयर वेटरन हरेंद्र चौधरी ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा किए। उन्होंने वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की जानकारी दी। कैडेट अभिजीत ने कारगिल विजय दिवस का महत्व बताया। इस अवसर पर 2-स्क्वाड्रन एनसीसी के जेसीओ विपिन कुमार, पीआई स्टाफ विजेंद्र सिंह, गिरीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद-------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:37 IST
Meerut News: कारगिल युद्ध के बलिदानियों को नमन किया #PaidTributeToTheMartyrsOfTheKargilWar. #SubahSamachar
