Panipat News: मौसम साफ होते ही मंडियों में बढ़ी धान की आवक, 1.59 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंचा आंकड़ा
निजी मिलरों और डीलरों ने खरीदा 1.43 लाख मीट्रिक टन धान, सरकारी एजेंसियों का 7,094 मीट्रिक टन उठान बाकीमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। मौसम साफ होने के बाद जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ गई है। कटाई में तेजी आने से किसान रोजाना बड़ी मात्रा में फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। अब तक मंडियों में 1,59,004 मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है।पानीपत, समालखा, इसराना, बापौली, मतलौडा और बाबरपुर समेत जिले की प्रमुख मंडियों में धान की आवक जारी है। निजी मिलरों और डीलरों ने अब तक 1,43,109 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा है, जबकि सरकारी एजेंसियों हैफेड और वेयरहाउस कॉरपोरेशन की खरीद 11,140 मीट्रिक टन से अधिक रही है।सरकारी एजेंसियों की ओर से अब तक 4,046 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है, जबकि 7,094 मीट्रिक टन उठान बाकी है। उठान में तेजी लाने के लिए परिवहन वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रशासन का प्रयास है कि मंडियों में धान का अनावश्यक ठहराव न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।उठान में तेजी लाने की जरूरतकिसान रामपाल सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार मंडियों में फसल की तुलाई और गेट पास की व्यवस्था सामान्य है। उन्हें अधिक इंतजार नहीं करना पड़ रहा, लेकिन धान का उठान तेज करने की जरूरत है, ताकि नई फसल के लिए जगह मिल सके।आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि सरकारी एजेंसियों और मिलरों के तालमेल से खरीद सुचारु रूप से चल रही है। अब उठान में तेजी लाना जरूरी है।उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी और ट्रांसपोर्टरों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है। कोताही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन किसानों की पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:53 IST
Panipat News: मौसम साफ होते ही मंडियों में बढ़ी धान की आवक, 1.59 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंचा आंकड़ा #PaddyArrivalsInMarketsIncreasedAsTheWeatherCleared;TheFigureHasCrossed1.59LakhMetricTonnes. #SubahSamachar
