Noida News: जीबीयू की पहली काउंसलिंग में 650 से अधिक दाखिले

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 5 जून को आयोजित की गई। पहले चरण की प्रकिया में विभिन्न विभागों में 650 से अधिक दाखिले हुए हैं। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विनीत ने बताया कि जीबीयू के इतिहास में पहली बार पहले चरण में इतना बड़ा नंबर आया है। जीबीयू में लगातार नए कोर्स आने के कारण छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। काउंसलिंग के दौरान छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और शोध स्तर के अनेक पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। पहली बार सीयूटी के जरिए भी दाखिले हो रहे हैं। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 18:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जीबीयू की पहली काउंसलिंग में 650 से अधिक दाखिले #Over650AdmissionsInGBU'sFirstCounselling #SubahSamachar