Meerut News: बरसात के मौसम में बढ़ा बीमारियों का प्रकोप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 फीसदी बढ़े उल्टी-दस्त और वायरल के मरीजसंवाद न्यूज एजेंसीमवाना। मौसम में बदलाव और लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों उल्टी, दस्त और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। 25 फीसदी उल्टी-दस्त और वायरल के मरीज बढ़े हैं।पहले स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 800 मरीज अपना इलाज कराने आते थे। अब यह संख्या बढ़कर 1200 तक पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों की कुल संख्या में लगभग 25 फीसदी बढ़ोतरी देखी जा रही है।सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मौसम में नमी और दूषित पानी/खान-पान की वजह से पेट में संक्रमण और वायरल बुखार, बच्चों में उल्टी-दस्त के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। आने वाले सभी मरीजों को समुचित इलाज दिया जा रहा है। सीएचसी की खून आदि की जांच करने वाली लैब की कनेक्टिविटी नहीं आने से लोग परेशान रहे। इस संबंध में आला अधिकारियों को पत्र लिखा हुआ है।चिकित्सक की सलाह- पानी हमेशा उबालकर या शुद्ध करके ही पीएं।- बासी या खुले में रखा भोजन करने से बचें।- घर के आसपास जलभराव न होने दें, ताकि मच्छर न पनप सकें।- उल्टी, दस्त या बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से दवाइयां न लें।गांव गांवडी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर वह सीएचसी में आए थे। शुक्रवार को एक्सरे के बाद उनको सीएचसी से ही दवाई दी गई हैं।सीएचसी में भर्ती हस्तिनापुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनको पीलिया और बुखार की शिकायत है। जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। अब लाभ है।गांव भैंसा निवासी केशव ने बताया कि वह अपनी माताजी को दिखाने आए हैं। उनको कुछ जांच कराने के लिए कहा गया है।सीएचसी का समय सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक।इमरजेंसी सुविधा 24 घंटे उपलब्ध।शुक्रवार को ओपीडी में सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. पराग, डॉ. आजाद, डॉ. नेहा, डॉ. श्वेता चौहान ने रोगियों की जांच की।सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 1244 नए रोगी देखे गए और 550 पुराने रोगियों की जांच कर दवाई दी गई। सीएचसीमेंजांचकेबाददवाईलेतेरोगी।(मवाना) सीएचसीमेंजांचकेबाददवाईलेतेरोगी।(मवाना) सीएचसीमेंजांचकेबाददवाईलेतेरोगी।(मवाना) सीएचसीमेंजांचकेबाददवाईलेतेरोगी।(मवाना) सीएचसीमेंजांचकेबाददवाईलेतेरोगी।(मवाना)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बरसात के मौसम में बढ़ा बीमारियों का प्रकोप #OutbreakOfDiseasesRisesDuringTheMonsoonSeason. #SubahSamachar