Noida News: क्षेत्र के विकास के लिए हमारा त्याग पीढ़ियों तक याद किया जाएगा

एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान लोकार्पण कार्यक्रम में गदगद नजर आएपुनीत कुमारयमुना सिटी। हवाई अड्डे के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों ने खुशी जताई। वे एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्साह से पहुंचे। किसानों ने कहा कि उनकी जमीन अधिग्रहित हुई लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए उनका त्याग पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन, औद्योगिक, स्वास्थ्य, शिक्षण व अन्य कई क्षेत्रों की परियोजनाओं में उछाल आने की उम्मीद है जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट से हर वर्ग के व्यक्ति के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। पहले से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहे हैं------------एयरपोर्ट से हर वर्ग के व्यक्ति का विकास हुआ है। चाहे वह किसान-मजदूर हो या व्यापारी। -राकेश, जेवररोजगार मिल रहे हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि आगे युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेंगे। -ओमप्रकाश, जेवरजेवर तेजी से विकसित हो रहा। नए उद्योग लगेंगे तो रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। -सत्यदेव शर्मा, चांचलीएयरपोर्ट के लिए जमीन मेरी अधिग्रहित हुई थी। अब क्षेत्र के युवाओं के लिए नए रोजगार बढ़ेंगे। -मुंशी, चौरोली

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: क्षेत्र के विकास के लिए हमारा त्याग पीढ़ियों तक याद किया जाएगा #OurSacrificeForTheDevelopmentOfTheRegionWillBeRememberedForGenerations. #SubahSamachar