कैसे पैसे कमाते हैं सितारों के चहेते ओरी? खुद किया खुलासा; एक इंस्टाग्राम रील के लिए वसूलते हैं इतने लाख
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को सिनेमा जगत के हर इवेंट में देखा जाता है। वे सितारों के पसंदीदा हैं। स्टारकिड्स के साथ भी ओरी की खूब बनती हैं और अक्सर नीसा देवगन, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते देखा जाता है। आलीशान जिंदगी जीने वाले ओरी की आमदनी कैसे होती है अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है। खुद ओरी ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है। कैसे होती है ओरी की इनकम ओरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में जिक्र किया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया हैं। ओरी ने बताया कि वे इंस्टाग्राम रील्स, ब्रांड डील्स और पेड अपीयरेंस (किसी इवेंट में पैसे लेकर शामिल होने) से कैसे कमाई करते हैं उन्होंने कहा कि वे प्राइवेट इवेंट्स के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं, एक इंस्टाग्राम रील के लिए वे 76 लाख रुपये लेते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 04:08 IST
कैसे पैसे कमाते हैं सितारों के चहेते ओरी? खुद किया खुलासा; एक इंस्टाग्राम रील के लिए वसूलते हैं इतने लाख #Bollywood #Entertainment #National #Orry #OrhanAwatramani #OrhanAwatramaniAkaOrry #OrryExplainedHowHeEarns #OrryIncome #OrryChargesRs76LakhForInstaReel #OrryCharge25LakhForEvents #SubahSamachar
