Noida News: दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 27 व 28 अप्रैल को पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और नीति के माध्यम से सतत भविष्य विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, वायु व जल प्रदूषण, चक्रीय अर्थव्यवस्था, पर्यावरणीय न्याय तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पर्यावरण निगरानी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्राप्त 100 शोधपत्रों में से चयनित को अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जाएगा और उत्कृष्ट शोध कार्यों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर सहित विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों के विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों को शोध प्रस्तुति, प्रकाशन, विशेषज्ञों से संवाद व करियर मार्गदर्शन के अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर मेजर जनरल जी डी बख्शी उपस्थित रहेंगे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन #OrganizedATwo-dayNationalConference #SubahSamachar