Noida News: स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन

फोटोयमुना सिटी (संवाद)। जेवर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन, कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के तहत क्षेत्र के स्कूलों में नारी शक्ति वंदन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। आज परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रतियोगिताएं होंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन #OrganisingCompetitionsInSchools #SubahSamachar