Mandi News: निगम के कर्मचारियों को चौकस रहने के आदेश
पेशी के लिए पहुंचा शख्स फाइल उठा कर हो गया था रफू चक्करबिना अनुमति दस्तावेज उठाने पर निगम ने की प्राथमिकी दर्ज संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। नगर निगम कार्यालय में काम के सिलसिले में आने वाले लोगों पर अब कर्मचारियों की पैनी नजर रहेगी। गत दिनों अवैध निर्माण की सुनवाई के लिए पहुंचे एक आरोपी मौका देखकर अवैध निर्माण संबंधित दस्तावेज की फाइल उठा कर रफूचक्कर हो गया था। इस संबंध में अब आयुक्त ने निगम के सभी कर्मचारियों को चौकस रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही उनके फील्ड में जाने के दौरान फाइलों और दस्तावेजों को संभाल कर लॉकर में रखने के लिए कहा गया है। 16 जून को निगम कार्यालय में अवैध निर्माण संबंधित सुनवाई के लिए आरोपी को बुलाया गया था। मंगवाई स्थित नगर निगम की दुकान में अवैध निर्माण करने को लेकर व्यक्ति को आठ अक्तूबर 2025 को नोटिस जारी हुआ था और मामला निगम के कोर्ट में विचाराधीन था। अब तक इस मामले में पांच से छह सुनवाई हो चुकी थीं और मामला अंतिम निर्णय पर था। आरोपी पहले सुनवाई के लिए अधिकारियों का इंतजार करता रहा। बाद में अधिक समय हो गया तो मौका देखकर करीब डेढ़ बजे दो फाइल लेकर निकल गया। जब अधिकारियों का सुनवाई की तिथि में बदलाव को लेकर निगम के कर्मचारियों को फोन आया तो फाइल की तलाश शुरू की गई लेकिन फाइल नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान हुई, तब उसे फोन करके फाइल वापस करने का आग्रह किया। इसके उपरांत आरोपी ने शाम पांच बजे के करीब फाइल को 103 नंबर कमरे के बाहर हेलमेट पहनकर वापस रख दिया। फाइल से जेई और एसडीओ की रिपोर्ट गायब थी। निगम के अधिकारी कई बार उस दस्तावेज को वापस करने को कहते रहे लेकिन आरोपी ने दस्तावेज वापिस नहीं किया। निगम ने पहले इस मामले को दबाए रखा लेकिन मंगलवार को एफआईआर दर्ज होने के उपरांत यह मामला सामने आया।नगर निगम कार्यालय के कर्मचारियों को दस्तावेजों को उनकी गैर मौजूदगी में संभाल कर रखने के आदेश दिए हैं। फाइल चोरी के मामले में हमने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी है। -रोहित, राठौर आयुक्त नगर निगम मंडी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 15:57 IST
Mandi News: निगम के कर्मचारियों को चौकस रहने के आदेश #OrdersIssuedToCorporationEmployeesToRemainVigilant. #SubahSamachar
