Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बदला मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि; देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा, धर्मशाला में धौलाधार किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों और छितकुल समेत ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई। शिमला, धर्मशाला समेत मध्यम और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में सोमवार को तीन जिलों कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा के लिए भी तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में मौसम शुष्क भी रह सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बदला मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि; देखें वीडियो #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeather #HimachalWeatherForecast #HimachalWeatherNews #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherReport #RainfallShimla #SubahSamachar