काशी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 28 से 31 तक आठ डिग्री गिरेगा पारा, 29 को तेज हवा या आंधी के आसार
काशी में 29 अक्तूबर को तेज हवा या आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 अक्तूबर को यलो अलर्ट होगा। आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट के चलते काशी और पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में बेमौसम बारिश की संभावना बन गई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का माने तो 29 से 31 अक्तूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन छह से आठ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश और यानम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा और झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटे तक वहां पहुंचने की संभावना है। रविवार को काशी में चुभती धूप ने लोगों को हलकान कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 13 किमी प्रति घंटे की गति से बही। वहीं हवा में नमी 80 फीसदी तक रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 10:31 IST
काशी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 28 से 31 तक आठ डिग्री गिरेगा पारा, 29 को तेज हवा या आंधी के आसार #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiWeather #WeatherUpdate #SubahSamachar
